अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट अॉफ इंडिया, पुणे के चेयरमेन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट अॉफ इंडिया, पुणे के चेयरमेन पद को संभाल रहे अभिनेता अनुपम खेर ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी देते हुए अनुपम ने ट्विट किया है। इस ट्विट में वे लिखते हैं कि, एफटीआईआई के चेयरमेन पद पर रहना मेरे लिए बहुत सम्मान और सीखने का अनुभव रहा।

सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को लिखे गए अपने लेटर में अनुपम खेर ने कहा कि वो इन दिनों काफ़ी बिज़ी हैं। इंटरनेशनल टीवी शो को लेकर उनका कमिटमेंट है और इस कारण वो संस्थान के काम को समय नहीं दे पा रहे हैं। अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ़ पर संजय बारू की किताब को लेकर एक फिल्म बनाई है जिसका नाम एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है और उसको लेकर भी अनुपम काफ़ी समय से बिज़ी हैं।

बता दें कि अनुपम खेर को साल 2017 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) में हुए विवाद के बाद चेयरमैन बनाया गया था। उनसे पहले गजेंद्र चौहान इस पद पर नियुक्त हुए थे लेकिन तब गजेंद्र के विरोध में कैंपस में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ। उस दौरान 139 दिनों तक छात्रों ने हड़ताल चली, जिन्होंने गजेन्द्र चौहान की योग्यता पर सवाल उठाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *