चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गत देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने मोनाल बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति बैग कंधे पर लटका कर आता नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस पर वह सकपका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। आरोपी दीगर सिंह टाकुली निवासी गोसी कपकोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *