सूत्रधार संस्था के कलाकारों ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मचाई धमाल
-बिलासपुर में आयोजित ४२वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृतय प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान
-अब राजस्थान(जयपुर) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व कमलेश वर्मा(परी),09 दिसंबर। कुल्लू की प्रसिद्ध संस्था सूत्रधार कला संगम के 42 सदस्यीय दल ने बिलासपुर में आयोजित ४२वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में कुल्लू जि़ला का प्रतिनिधित्व किया। इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव में संस्था के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए लोकनृत्य, नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा हारमोनियम में तृतीय स्थान अर्जित कर संस्था व कुल्लू जि़ला के नाम को गौरवान्वित किया है।
जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि संस्था के लिए यह गौरव की बात है कि संस्था के कलाकार जनवरी माह में राजस्थान (जयपुर) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा में तरुण कान्त सभ्रवाल, शुभम सेन, सुलभ कौशल, अखिल शर्मा, सन्नी,भूपेन्द्र ठाकुर, शम्भ्रा, अंकिता, काजल, कृष्णा, गीतांजली, सुनीता, सोमदत्त व निखिल कौशल ने भाग लिया जिसका प्रशिक्षण संस्था के महासचिव सुंदर श्याम तथा लोकनृत्य सहप्रभारी माधवी कौशल व सीमा शर्मा द्वारा किया गया तथा नाटक प्रतिस्पर्धा में तरुण कान्त सभ्रवाल, शुभम सेन, सुलभ कौशल, अखिल शर्मा, जवन दास, चन्द्रकांत, कार्तिक, अंकिता व दिशा ठाकुर ने भाग लिया। वही ,इसका निर्देशन अखिल शर्मा द्वारा किया गया जिसमें ईंद्र राज इंदु, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता (अंजुम) तथा नाटक सहप्रभारी केतन वर्मा का विशेष सहयोग लिया गया।हारमोनियम प्रतिस्पर्धा में अमिताभ महंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी यनिन्द्र कपूर तथा सह प्रभारी अतुल गुप्ता थे जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को अपनी देखरेख में तैयार करवाया। इन कलाकारों का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत करते हुए संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित् सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सहसचिव मोनिका सागर, संगीत प्रभारी प्रदीप कपूर,नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, अकादमी प्रभारी तिलक राज, संगीत सहप्रभारी यशोदा शर्मा, वित् सहसचिव जोगेंद्र ठाकुर, लोकनृत्य सहप्रभारी माधवी कौशल व सीमा शर्मा, नाटक सहप्रभारी केतन वर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी पं. विद्यासागर शर्मा तथा प्रबंधक उतम चंद ने बिलासपुर में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है।