बंजार-चनौण सड़क किनारे लगाई जाए रेलिंग-पैराफिट
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11 दिसंबर।कुल्लू जिला की बन्जार-चनौण सड़क पर न ही पैरपिट लगे हैं और न ही रेलिंग जिस कारण इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके विभाग व सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीणों में चनौण पंचायत की प्रधान देविन्द्र देवी, पूर्व प्रधान जापान सिंह, पलाहच पंचायत की प्रधान फूला देवी, कृष्ण देव, देवराज राणा, गजेंन्द्र सिंह ठाकुर, बलवंत, दीपक आदि क्षेत्र वासियों ने बताया की इस सड़क के किन्नारे न तो पैरपिट है न ही रेलिंग। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किन्नारे गहरी खाई है जिस कारण कई बार क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस सड़क से क्षेत्र के पलाहच, चनौण, देवठाह , टिंडा, टीपूधार, दरगाली, शरण, खराहल, घरटगाड व रोपा आदि क्षेत्रों के हजारों लोग सफर करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेलिंग नहीं होने से सड़क पर गाड़ी चलाने में भी डर लगता है। ग्रामीणों ने सड़क के किनारे स्टील की रेलिंग लगाने की मांग की है।