बाहुबली की देवसेना पहुंची बदरीनाथ, जानिए क्‍यों ढका चेहरे को दुपट्टे से

बदरीनाथ, चमोली : फिल्म बाहुबली एक व दो की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना की। अभिनेत्री ने इस दौरान आम लोगों से दूरी बनाए रखी। पहचान न हो इसके लिए दुपट्टे से चेहरा ढक कर रखा।

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने बदरीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की। अभिनेत्री ने मंदिर में साधारण यात्रियों की तरह ही भगवान के दर्शन किए। लोगों से पहचान छुपाने के लिए उसने बार- बार दुपट्टे से चेहरा छिपाया। अभिनेत्री ने मंदिर के दान पात्र में गुप्त दान भी किया। मंदिर समिति के अधिकारियों को जब अनुष्का के आने की सूचना मिली तो वे मंदिर में गए , तब तक उनका काफिला जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *