बाल विज्ञान सम्मेलन में बजौरा स्कूल रहा प्रदेशभर में अव्वल

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 17 नवबंर।राज्य स्तर पर मनाये गये राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला कुल्लू का बेहत्तर प्रदर्शन रहा जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों ने राज्य स्तर पर परचम लहराया.
जिला प्रारंभिक उपशिक्षा निदेशालय में तैनात जिला विज्ञान पर्यवेक्षिका जूही चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन स्थित डॉ० यशवंत सिंह परमार विश्विद्यालय में राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य से आयोजित चार दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मैथेमैटिक्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का नेतृत्व कर रहे ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल बंजार दूसरे तथा सीनियर सेकंडरी स्कूल आनी प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर रहा l वहीँ प्रोजेक्ट रिपोर्ट में एलएमएस कुल्लू एवं सीसे स्कूल बजौरा, एक्टिविटी कॉर्नर में एलएमएस कुल्लू तथा एकांकी में सीसे स्कूल बजौरा पहले स्थान पर रहे l ऊधर जिला विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान सिकंदर ठाकुर एवं सचिव कुशाल ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए उपशिक्षा निदेशक को बधाई दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *