विहिप का कुल्लू में बजरंग दल अभियान जोरों पर
-बजरंग दल का कुल्लू प्रखंड में 2500 कार्यकर्ता जोड़ने का उद्देश्य
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 28 नवबंर।विश्व हिंदू परिषद कुल्लू प्रखंड द्वारा बजरंग दल की भर्ती अभियान जोरों पर है। यह अभियान पूरे कुल्लू में 5 दिसबंर तक चलेगा। इसमें 15 से 40 वर्ष तक के युवाओं को सदस्यता दी जाएगी, जो सनातन, धर्म व संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश नेता राहुल सोलंकी ने कहा कि देश का बजरंग दल अपने पराक्रम के लिए जाना जाता है। जैसे 1996 में बाबा अमरनाथ यात्रा, 2005 में बूढ़ा अमरनाथ यात्राओं को आतंकी धमकियों के बाबजूद भी पुन: प्रारंभ कर पुन: स्थापित किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन धरोहर श्रीराम सेतू को टूटने से बचाने के लिए बजरंग दल ने 2007 में पूरे देश में चक्का जाम कर, उस समय की सरकार को झुकने के लिए बाध्य किया और श्री राम सेतू को टूटने से बचाने में सफल हुआ। राम मंदिर के विषय पर उन्होंने कहा कि देश के उच्च स्तर विहिप के नेताओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जल्द ही राम मंदिर बनेगा। 
उन्होंने हिंदू समाज में जातियों के आधार पर होने वाले भेदभाव को पूरी तरह से खत्म करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अम्पृश्चता, मंदिरों और के रसोईघरों में प्रवेश न दिए जाने संबंधी व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करन चाहिए। उन्होंने कुछ मंदिरों में अपवाद स्वरुप ब्राह्मणों के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए सभी को एक समान दर्जा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों और धार्मिक प्रमुखों द्वारा जाति के आधर पर किसी भी रुप में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 1500 युवाओं ने बजरंग दल की सदस्यता प्राप्त की है और यह अभियान 5 दिसबंर तक पूरे कुल्लू में चलेगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद कुल्लू प्रखंड में 2500 कार्यकर्ता जोडऩे का उद्देश्य है जो पांच दिसबंर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कुल्लू के सभी पदाधिकारियों अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की है ।