मुख्यमंत्री ने गुरूनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरूनानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सामाजिक समरसता, शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि गुरू नानक जी ने समाज में ऊंचनीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *