भंसाली की ‘पद्मावती’ पर चलेगी कैंची

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ शुरु से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वहीं, खबरों की माने तो भंसाली ने फिल्म ‘पद्मावती’ के कुछ हिस्सों पर कैंची चलाने का फैसला लिया है।दरअसल ये फिल्म 3 घंटे 13 मिनट लंबी है। फिल्म के सूत्र का कहना है कि मेकर्स ने साढ़े चार घंटे की फिल्म शूट की थी। जिसके बाद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एडिटर के साथ बैठकर फिल्म एडिट कर इसे 200 मिनट का बनाया। भंसाली को अब भी फिल्म ज्यादा लंबी लग रही है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म को और छोटा करने का फैसला लिया है। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके कुछ भाग को हटाया जाएगा। वैसे ‘पद्मावती’ शुरुआत से ही चर्चा में रही है। करणी सेना ने फिल्म का काफी विरोध किया है। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट को जला दिया गया था साथ ही भंसाली पर भी हमला हो चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।