बिग बॉस 11 : बेघर हुई बिनाफ्शा सूनावाला कुछ ऐसी दिखती है रियल लाइफ में

मुंबई। बिग बॉस 11 के घर से बेनाफ़्शा सूनावाला बाहर हो गयी हैं। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में बेनाफ़्शा को सबसे कम वोट मिलने की वजह से बेघर होना पड़ा। बेनाफ़्शा की रिहाई से सबसे ज़्यादा दुखी प्रियांक शर्मा हुए, जिनके साथ सूनावाला की नज़दीकियां काफ़ी बढ़ गयी थीं और दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिख रहे थे।
बेनाफ़्शा का बाहर जाना प्रियांक के लिए सरप्राइज़ हो सकता है, मगर दर्शकों के लिए बिल्कुल चौंकाने वाला नहीं है। पिछले कुछ एपिसोड्स से बेनाफ़्शा के बाहर जाने के हालात बन रहे थे। बहरहाल, बेनाफ़्शा घर से बाहर आ गयी हैं। आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
घर में स्टे के दौरान बेन कभी तीखी तो कभी मीठी लगीं। बेनाफ़्शा दरअसल एमटीवी रोडीज़ 13 का प्रोडक्ट हैं। उस शो में वो करन कुंद्रा के गैंग में थीं और एमटीवी में ही वीजे भी रही हैं। बेनाफ़्शा जल्द ही एक म्यूज़िक वीडियो ‘आंखां बिल्लौरी’ में नज़र आने वाली हैं। बेनाफ़्शा गोवा से हैं और उनका एक नाम बेन भी है।
करियर बनाने के लिए बेनाफ़्शा मुंबई शिफ़्ट हुईं। बेनाफ़्शा हमेशा से ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। बेनाफ़्शा मॉडलिंग भी करती हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसके ज़रिए एंट्री ली थी। उन्होंने गोवा के ही कॉलेज से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
बेनाफ़्शा ने एमटीवी कैम्पस डायरीज़ भी होस्ट किया है। बिग बॉस 11 उनके लिए बड़ा अवसर है। शो की ओपनिंग में बेनाफ़्शा की परफॉर्मेंस को काफ़ी पसंद किया गया और माना गया कि उन्हें दर्शकों को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। सुनने में आया था कि बेनाफ़्शा के बॉयफ्रेंड वरुण सूद को भी शो के लिए बुलाया गया था, लेकिन किसी वजह से वो शामिल नहीं हो सके।
बेनाफ़्शा के इंस्टाग्राम एकाउंट की सैर करने पर पता चलता है कि वो फ़न लविंग और बिंदास हैं। कुछ पोस्ट में बेनाफ़्शा की बेबाक़ी झलकती है। वो ख़ुद को ऐसे ही प्रेज़ेंट करने पर ज़ोर देती हैं, जैसी वो हैं। बेनाफ़्शा नो फ़िल्टर थ्योरी को फॉलो करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *