सीएम योगी से मिलने एनेक्सी पहुंचे बिल गेट्स

लखनऊ। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और सीएम योगी के बीच बैठक जारी है। कुछ ही देर पहले सीएम योगी से मिलने एनेक्सी पहुंचे। बैठक में दोनों के बीच यूपी में निवेश और दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। बिल गेट्स के साथ उनकी टीम के अन्य साथी भी बैठक में मौजूद हैं। मुलाकात में बिल गेट्स यूपी की स्वास्थ्य योजनाओं के ऊपर भी चर्चा होगी। यूपी सरकार और मिलिंडा एंड बिल गेट्स फाउंडेशन के बीच वर्ष 2012 में सहयोग को लेकर एक समझौता हुआ था। इस समझौते की अवधि इसी साल समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच सहयोग की अवधि बढ़ाने को लेकर नया समझौता किया जाए।गौरतलब है कि बिल गेट्स पांच साल पहले 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात में स्वास्थ्य, पोषण व आईटी सेक्टर में चल रहे कार्यक्रमों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। हाल ही में नीति आयोग ने चिकित्सा, स्वास्थ्य, बाल पोषण, टीकाकरण जैसे क्षेत्र में बेहतर काम करने की रणनीति बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *