नोटबंदी के एक वर्ष होने पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा

देहरादून। नोटबंदी के सालभर पूरा होने पर जहां कांग्रेस ने इसे काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की हुई तो उसके जवाब में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने इस दिन को काला धन विरोधी दिवस के रूप में मनाने के लिए राजधानी में पदयात्रा निकाली और नोटबंदी को एक ऐतिहासिक कदम बताया।
यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां से उन्होंने नोटबंदी को काला धन रोकने में सफल बताते हुए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने ने नोटबंदी की सालगिरह पर पद यात्रा से सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने कहा कि नोटबंदी के एक साल के भीतर काले धन पर जो लगाम लगी है, वह इतिहास में दर्ज हो गया है। उनका कहना है कि विपक्ष अनावश्यक रूप से काला दिवस मना रहा है और वह इस उपलब्धि को पचा नहीं पा रहा है। इस दौरान मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री की इस सफल मुहिम को जश्न के रूप में मनाकर जन-जन तक संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक सुधार के साथ कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम सफल रही है। इससे देश की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को इसी मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की मौजूदगी में विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इससे पूर्व पद यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, पीपल मंडी से राजा रोड, गांधी रोड से दर्शनलाल चौक से होते हुए महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, मेयर व विधायक विनोद चमोली, खजानदास, विनय गोयल, नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *