‘पहाड़ी राज्यों के लिए खतरनाक है भाजपा’

सोलन। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। इसी कड़ी में वो पार्टी की तरफ से प्रचार करने के लिए सोलन पहुंचे।सोलन पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को पहाड़ी राज्यों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों का केवल कांग्रेस ने विकास किया है। बीजेपी हमेशा ही पहाड़ी राज्यों की अनदेखी करती आ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार ने सत्ता में आते ही उनका विशेष पैकेज छीन लिया। भाजपा ने प्रदेश में आमदनी के साधन और इलकी पहचान सेब पर आयात शुल्क को नहीं बढ़ाया जिसकी वजह से सेब व्यापारियों को भारी धक्का लगा है।रावत ने कहा कि लोग केंद्र सरकार के जीएसटी के फैसले और नोटबंदी से परेशान हैं। भाजपा देश विरोधी तो है ही ये विकास, अर्थव्यवस्था और नौजवान विरोधी है।