भीतरघातियों की वजह से बंजार में हुआ भाजपा को भारी नुकसान
लारजी में हुई भाजपा की बैठक में हुआ भीतरघातियों पर मंथन
-7 हजार मतों से जीतने का भाजपा ने किया दावा
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 17 नवंबर। बंजार भाजपा मंडल की बैठक मंडल उपाध्यक्ष किरना ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक लारजी रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी हेत राम ठाकुर, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमीति के सदस्य बनवारी लाल ठाकुर, मुंशी लाल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा लीना ठाकुर, महामंत्री जय सिंह ठाकुर, जिला सचिव जय सिंह महंत, जिला उपाध्यक्ष बालक राम, बीडीसी अनीता देवी, पूर्व मंडलाध्यक्ष ज्ञान चंद, झाबे राम ठाकुर, वेद राम आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की गई वहीं, बैठक में भीतरघातियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ता व पोलिंग बूथों से भाजपा के लोगों ने शिकायत की कि इस चुनाव में भीतरघातियों का प्रमुख भूमिका रही हैं। भाजपा ने इस बैठक में हर बूथ से जो आंकड़े एकत्र किए उनके अनुसार 7 हजार मतों से बंजार में भाजपा जीत रही हैं लेकिन बैठक में यह मुद्दा खूब उछला कि यदि भीतरघातियों ने घात न लगाई होती तो जीत का यह अंतर 15 हजार तक पहुंचना था। कई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए कि भीतरघातियों ने कई पोलिंग बूथों में फोन करके भाजपा के समीकरणों को बिगाड़ा है। कार्यकर्ताओं ने बैठक में मांग की कि भीतरघातियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। उधर, बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के रूझान दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीतरघातियों के मामले में वे कुछ भी नहीं कहेंगे। क्योंकि इस मामले को चुनाव प्रभारी व चुनाव अवजरवर देख रहे हैं। यह मामला उनका है और उन्होंने क्या कार्रवाई करनी है यह उनके अधिकार क्षेत्र में हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने दिन-रात एक करके काम किया है और भाजपा को बंजार से जीताने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भी दिल खोल कर भाजपा को सपोट किया है। इसलिए उन्होंने जनता का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बूथों से आए आंकड़ों व रूझानों के मुताबिक बंजार से भाजपा की जीत निश्चित है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष किरना ठाकुर, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा व प्रदेश भाजपा कार्यसमीति के अध्यक्ष बनवारी लाल ठाकुर ने भी बैठक को संबोधित किया।