शादी का झांसा देकर प्रेमी करता रहा महिला से दुष्कर्म गर्भवती बनाकर , हुआ फरार

हल्द्वानी । एक महिला ने अपने पहले पति को फोन पर तलाक देकर दूसरे से किया शादी करने का फैसला लेकिन दूसरे ने फेरा उसके अरमानो पर पानी और महिला को गर्भवती बनाकर हुआ फरार । मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर का है जहां पहले पति को फोन पर तलाक देने के बाद महिला एक युवक के साथ टनकपुर से महानगर में आ गई। निकाह का झांसा देकर युवक डेढ़ साल तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने के बाद अब युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया है। वहीं चार दिन से महिला कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रही है। अब तक न तो आरोपी को पकड़ा गया और न ही मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
टनकपुर निवासी महिला ने बताया कि शाहपुर मुजफ्फर नगर निवासी सुहैल कुरैशी की उनके क्षेत्र में दुकान थी। दुकान में उसकी मुलाकात सुहैल से हुई। कुछ समय बाद सुहैल ने प्यार का इज़हार कर निकाह का प्रस्ताव रखा। उसके शादी-शुदा होने की बात पर सहुैल परिवार समेत मारने की धमकी देने लगा। महिला के मुताबिक उसके पहले पति निकाह के कुछ समय बाद नौकरी के सिलसिले में सऊदी चले गए थे। सुहैल की धमकियों से घबराकर महिला ने फोन पर पति को तलाक ले दिया। सुहैल और महिला यहां आकर बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास किराये का कमरा लेकर रहने लगे।
सुहैल कारोबार जमने पर निकाह करने का झांसा देता रहा। महिला के मुताबिक उसके गर्भवती होते ही गर्भपात कराने की धमकी देकर सुहैल मारपीट करने लगा। अब वह फिर से बात नहीं मानने पर परिवार समेत मारने की धमकी दे रहा है। महिला के मुताबिक एक सप्ताह पहले उससे मारपीट करने के बाद सुहैल लापता हो गया है। गर्भवती होने की वजह से उसकी तबीयत खराब होने लगी है और खाने के लाले पड़ गए हैं। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सोशल साइट्स पर अश्लील फोटो डालने की भी दी धमकी
महिला का आरोप है कि टनकपुर में भी सुहैल ने धमकियां देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं सुहैल ने अश्लील फोटो व वीडियो सोसल साइट्स में डालने व घरवालों को भिजवाने की धमकी दी। उस समय गर्भवती होने पर भी सुहैल ने गर्भपात करवाया। तब वह पहले पति से तलाक लेने पर निकाह करने का झांसा देता रहा।