बीच सड़क धूं-धूंकर जलने लगी चलती कार

देहरादून। पेट्रोल पंप के बाहर चलती कार में आग लग गई। अचानक आग लगने से कार धू-धूकर जल उठी। गनीमत रही कि वक्त रहते पूरा परिवार कार से बाहर निकल गया। कार सवार महिला सहित चार लोगों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास की है। यहां पेट्रोल पंप के बाहर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला और चार अन्य लोगों ने किसी तरह कार से उतरकर जान बचाई। आग का नजारा देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। शुक्रवार को प्रेमनगर नंदा की चौकी से गुजर रही कार से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार के बंपर से आग की लपटें बाहर आने लगी। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार चार लोग भी घबरा गए। हड़बड़ी में किसी तरह उन्होंने कार का दरवाजा खोला। कार में पूरा परिवार सवार था। सभी बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। जहां कार पर आग लगी वहीं पेट्रोप पंप है। गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *