सीबीएसई पेपर लीक मामला. जानिए खबर

cbse

नई दिल्ली. सीबीएसई पेपर लीक मामला सामने आने और 10वीं की मैथ और 12 वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोबोरा कराने के फैसले के खिलाफ अब छात्र एकजुट होने लगे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और सीबीएसई बोर्ड से सिर्फफ दो पेपर की बजाय सभी पेपर की परीक्षा दोबारा से कराने की मांग कर रहे हें. गौरतलब है कि सीबीएसई ने 10वीं की गणित की और 12वीं की इकोनॉमिक्‍स की परीक्षा फिर कराने का ऐलान किया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि मैथ और इकोनॉमिक्स के पेपर के अलावा अन्य विषयों के पेपर भी परीक्षा से पहले लीक हुए हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कल कहा था कि परीक्षा से 30 मिनट पहले दो-तीन पेपर व्हाट्सएप्प के जरिये लीक कर दिये ये थे. इस मामले की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम का गठन कर दिया गया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 25 लोगों से विशेषकर छात्रों से पूछताछ की है, जिनके पास हैंड रिटेन पेपर्स मिले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *