भुंतर स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मचाई धूम
-उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बच्चों को किया सम्मानित
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,30 नवबंर। कुल्लू जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में धूमधाम से वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा द्वारा मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरानुसार शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, इस अवसर पर स्कूली छात्र व छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिनका बच्चों के अभिभावक व अध्यापकों सहित अन्य लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और राजस्थान का घूमर नृत्य, स्वागत गीत, वर्षभर में खेल, शैक्षणिक आदि गतिविधियों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें अलका, प्रियंका, शिवानी, रजनी, हिमानी, लीला मणि, रूची,, आरती, कंचन, बरकत अली, वीरेंद्र, मुरारी को सम्मानित किया गया। इसक अलावा अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिये मोनिका, सिमरन, रेखा, दीक्षित, लाकपा, कनिष्का, अनिकेत, शीतल, पियुष, कर्ण, दीपाली, कृति, विशाल,यशपाल, पवन, पलवी, दिव्या, वर्षा, ललित के भी पुरस्कृत किया गया। जबकि मुख्य अतिथि द्वारा जुडडो, कराटे व किक बाक्सिंग में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन करने वाल में विजय, दिक्षा, कुनाल छात्र व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।वही वेस्ट प्लेयर विजय और मंजु को और साथ में ऑरउड़ वेस्ट व्याज पियुश व दिव्या को भी सम्मानित किया गया।। इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त कूल्लू युनूस ने सबसे पहले पुरूस्कार प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है और एक अच्छा गुरु ही छात्र-छात्रों को अच्छा ज्ञान दे सकता है। गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना असम्भव है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए तभी वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर भुंतर स्कूल के एसएमसी के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, सभी कार्यकारीणी सदस्य व अभिभावक, स्कूल के सभी अध्यापक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। जबकि जिला किक बाक्सिंग के कोच व जिलाध्यक्ष व किक बाक्सिंग के खिलाड़ियों को सम्मानित किये जाने पर भुंतर स्कूल प्रबंधन का आभार जताते हुये सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
4 Attachments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *