शाहरुख खान के बर्थडे पर ऐसे हुआ सेलिब्रेशन

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज (2 नवंबर) 52वां जन्‍मदिन है। शाहरुख के बर्थडे का ग्रैंड सेलेब्रेशन अलीबाग में मनाया जा रहा है। ऐसे में उनके परिवार से लेकर बॉलीवुड के कई लोग वहां पहुंचकर धमाल मचा रहे हैं।इस बार शाहरुख ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई के पास अलीबाग में दी। जहां पर बॉलीवुड के सितरों से लेकर उनके दोस्त वहां पहुंचे हुए हैं। हर कोई उन्के जन्मदिन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा हैं। शाहरुख के दोस्त करण जौहर ने कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इन तीस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सब काफी मस्ती के मूड में हैं। सुहाना भी अपने दोस्तों के साथ पापा के जन्मदिन पर पहुंची हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *