चरस व 120 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा जनपद मे मादक पदार्थो के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी टिहरी ने दो अलग अलग मामलो मे एक किलोग्राम चरस और 120 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने मे सफलता हासिल की है। तपोवन और मुनीकी रेती क्षेत्र मे होटलो मे चरस की अवैध खरीद फरोख्त की रोकथाम के लिये एसएसपी टिहरी द्वारा क्षेत्राधिकारी वीके जेठा को निर्देशित किया था। जेठा द्वारा इस सम्बन्ध मे एसओजी प्रभारी आर के सकलानी के नेतृत्व मे टीम का गठन किया था। टीम ने रात करीब साढे ग्यारह बजे नरेन्द्रनगर मे सुन्दर सिंह पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ छावनी जिला मेरठ व अविनाश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम समस्पुर थाना बह्सुम्मा जिला मेरठ को एक किलो चरस के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे इस नशीले करोबार की पैठ पॉलिटेक्निक के होस्टल मे रह रहे छात्रो मे बनाने के लिये नरेन्द्र नगर पहुचे थे। इनसे बरामद चरस की कीमत 1लाख रुपये आंकी गयी है।
वहीँ दूसरा मामला लम्बगांव व प्रताप नगर क्षेत्र मे लम्बे समय से एसएसपी टिहरी को उत्तरकाशी के सरकारी ठेको से अवैध रूप से शराब सप्लाई होने की सूचनाये प्राप्त हो रही थी। एसएसपी टिहरी द्वारा इसकी धरपकड हेतु एसओजी प्रभारी आरके सकलानी को निर्देशित किया। एसओजी प्रभारी द्वारा सटीक सूचना संकलित करते हुए अपनी टीम को रविवार की शाम को भल्डियाना पुल पर लगाया जहा से शराब तस्करो को गाडी लेकर गुजरना था। देर रात तक टीम पुल के पास छुपी रही। परन्तु तस्करों को इस दौरान रास्ते मे भनक लग गयी। टीम जब वापस नरेन्द्रनगर लौट रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ये लोग माल को अब प्लान बदल कर ऋ षिकेश ले जा रहे है। इस सूचना पर टीम खाडी मे बताये गये वाहन यू.के.10सी.ए. 0527 और उसके चालक बलवीर सिंह रावत पुत्र मकर सिंह रावत निवासी ग्राम मल्ली चिन्यलीसौड़ उत्तरकाशी और संजय राणा पुत्र जय सिंह राणा निवासी ग्राम ठाकी थाना डुनड़ा उत्तरकाशी को रात 3 बजे पकडते हुए गाडी से 120 पेटी सोलमेट व्हिस्की बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। बरमाद शराब की कीमत साढ़े चार लाख रूपये आंकी गयी है।