ऊँची चोटियों पर अगले 24 घंटे में बर्फ़बारी होने की सम्भावना

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में शीतकाल का दूसरा हिमपात हो सकता है।
अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहने के कारण बारिश के साथ-साथ अच्छी बर्फबारी हो सकती है। पिछले एक पखवाड़े से पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय तापमान पहले ही जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है।
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश होने की सम्भावना हैै। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
ऐसे में बारिश और बर्फबारी होती है तो तापमान में और अधिक गिरावट आएगी, जिससे पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ सकता है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का प्रतिकूल प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *