कांग्रेस ने दी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्घांजलि

देहरादून। कांग्रेस भवन में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं समस्त कांगे्रसजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व नेहरू ने प्रधाममंत्री के रूप में देश को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की सोच सर्व धर्म संभाव वाली थी। उन्होंने सदैव देश के गरीब, असहाय एवं निम्न वर्गो के विकास के लिए कार्य किया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से अथाह प्यार था उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। उनकी जयन्ती को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू की साहित्य में काफी रूचि थी उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक हिन्दुस्तान की खोज, नेहरू एक आत्मकथा, विश्व इतिहास की झलक उनके उत्ष्ट साहित्य का हिस्सा है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि 1919 में नेहरू जी राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी जी के सम्पर्क में आये जहॉ उनके विचारों ने नेहरू जी को बहुत प्रभावित किया और राजनीतिक ज्ञान उन्हें महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में ही प्रान्त हुआ और फिर नेहरू जी का एक मकसद था, देश की सेवा करने का। उन्होंने कहा कि नेहरू ने महात्मा गांधी के अवंज्ञा आन्दोलन से प्रभावित होकर खादी परवेश धारण किया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में योजनागत आधारित विकास की नींव रखते हुए पंचवर्षीय योजना के आधार पर देश में विकास की एक अवधारणा को जन्म देने का काम किया। लोकतांत्रिक समाजवाद में पंडित नेहरू की गहरी आस्था थी ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक विकास करना पंडित नेहरू का मुख्य उद्देश्य था। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि देश आज भी पंडित नेहरू की विदेश नीति पर चल रहा है। उन्होंने गुट निरपेक्ष आन्दोलन को खड़ा करके विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलवाई और चीन के साथ पंचशील के सिद्वांतों पर आधारित समझौते किये। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुरानी जेल स्थित नेहरू वार्ड में भी पुष्पाजंलि अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांगे्रस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, डॉ आर पी रतूड़ी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, गोदावरी थापली, हिम्मत सिह बिष्ट, रेवती जोशी, प्रदीप जोशी, राजेश परमार, शोभा राम, अशोक कोहली, राजेश मोली, परिणीता बड़ोनी, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, टीकाराम पाण्डेय, कमलेश रमन, बाला शर्मा, प्रभा,बसन्त पंत, सुधीर सुनहेरा, दिनेश कौशल, मालती देवी पुष्पा देवी आदि उपस्थि थे।