कांग्रेस का है 133 वर्षों का गौरवशाली इतिहास: धस्माना

देहरादून : कांग्रेस देश की ऐसी राजनैतिक पार्टी है, जिसका 133 वर्षों का गौरव शाली इतिहास है। कांग्रेस देश के सभी लोगों को साथ ले कर चलने व सबको एक बराबर मानते हुए सबको देश में बराबर का नागरिक मानने के के सिद्धांत पर चलती है। यह बात रविवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना ने कांग्रेस सेवा दल के ध्वज वंदन कार्यक्रम में कही।

बतौर मुख्य अतिथि उन्‍होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन से लेकर देश की आजादी के बाद 70 वर्षों के कालखंड में देश के नव निर्माण में कांग्रेस की जो भुमिका रही है, उसका उदाहरण देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में किसी राजनैतिक दल में नहीं मिल सकता। उन्‍होंने कहा कि आज एक सच्चे कांग्रेसजन का पहला कर्तव्य यह है की वह सर्व प्रथम स्वयं कांग्रेस का इतिहास जाने और फिर आज की युवा पीढ़ी को कांग्रेस का इतिहास बताए। उन्होंने कहा की जिनका देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा वे लोग कांग्रेस के बारे में झूठी अफवाह फैला रहे हैं।

वर्तमान में देश को पकिस्तान या चीन से उतना खतरा नहीं है, जितना खतरा उस विचार धारा से है जो हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता के सिद्धान्त को नकारती है। बीजेपी की केंद्र व अनेक राज्यों की सरकारें जनता का ध्यान देश के असल मुद्दों से भटकाकर हिंदू-मुस्लिम जैसे औचित्यहीन मुद्दों की ओर आकर्षित करने की कोशिश में लगी है। देश में साढ़े चार साल में आज तक लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त नहीं आया, राफेल पर पीएम खामोश हैं। कहा कि अब लड़ाई का असली वक्त आ गया है और कांग्रेस सेवा दल को कमर कस कर इस लड़ाइ को लड़ना भी है और जीतना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *