कांग्रेस ने सात नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरे पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया और सिंघी राम समेत सात बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरे पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया और सिंघी राम समेत सात बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस के अनुसार ये सातों नेता पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर कर चुनाव लड़ रहे थे। राज्य में 9 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है। यह मामला तब सामने आया है जब पार्टी 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान बाहर निकाले गए नेताओं के निष्कासन को रद्द करने पर विचार कर रही थी।निकाले गए नेता-हरीश जनरथा जो शिमला से चुनावी मैदान में उतरे थे। -हरदीप सिंह बाबा जो नालागड़ सीट से चुनाव में निर्दलिए उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रहे थे।-पूरन चंद ठाकुल द्रांग सीट से-बेनी प्रसाद लाहौल सीट से  -राजिंदर स्पीति विधानसभा सीट से निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के निर्देशों पर हिमाचल कांग्रेस ने इन नेताओं पर कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी सदस्यता को 6 साल के लिए रद्द किया गया है।हालांकि कांग्रेस ने 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान निकाले गए दो नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। इनमें से धर्मवीर धामी कुल्लू से तो कश्मीर सिंह बिलासपुर से हैं। इन दोनों नेताओं को पिछले चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।पार्टी से बाहर किए जाने वाले ज्यादातर नेताओं में वीरभद्र के समर्थक हैं।  वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस आलाकमान से सिफारिश भी की थी लेकिन जब हाईकमान ने जब इन्हें टिकट देने से इंकार कर दिया तो ये नेता बागी हो गए। इन नेताओं में हरीश जनारथा और हरदीप बाबा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *