आलू उत्पादक सोसायटी के प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

कमलेश वर्मा (परी), 15 नवबंर। दि लाहुल आलू उत्पादक एवं विपणन बोर्ड के प्रबंधन के खिलाफ जाहलमा वार्ड के जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जस्पा ने मोर्चा खोला दिया है। जिला परिषद सदस्य ने बोर्ड के एक उच्च अधिकारी पर सोसायटी के धन को मनमाने तरीके से निकालने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जस्पा ने एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री को एक शिकायत पत्र सौंपा हैं। इसमें जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जस्पा ने लाहुल आलू उत्पादक एवं विपणन बोर्ड के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुदर्शन जस्पा ने आरोप लगाया है कि सोसायटी के एक उच्च अधिकारी ने मनमाने तरीके से सोसायटी का धन अपनी ग्रेज्यूटी के नाम पर निकाल लिया है। साथ ही सोसायटी की करोड़ों की संपत्ति को बहुत कम दामों पर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सस्ती दरों पर ठेके पर दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी कुल्लू से मामले की गहन जांच करने की मांग की है। उधर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री का कहना है उन्हें इस बारे में शिकायत पत्र मिला है और मामले की शीघ्र जांच का सारी स्थिति साफ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *