-बर्फ देखने को उत्सुक हैं देश-विदेश से आए पर्यटक

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,14 दिसंबर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में देश-विदेश से मनाली घूमने के लिए पहुंचे सैलानी यहां सोलंगनाला के दीदार करने के लिए तरस रहे हैं। सोलंगनाला व रास्ते में अधिक बर्फ होने के चलते सैलानियों के वाहनों को यहां जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक सोलंगनाला का रास्ता अगर मौसम साफ रहा तो बर्फ हटाने के बाद उनके वाहनों को यहां जाने की अनुमति दी जाएगी। केवल सोलंगनाला गांव के रहने वाले लोगों को ही अभी यहां जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन के अनुसार भारी बर्फबारी के चलते रास्ते में काफी अधिक बर्फबारी है। बर्फ के दीदार करने के लिए मनाली पहुंचे सैलानियों का कहना है कि वे केवल बर्फ देखने के लिए मनाली पहुंचे हैं। ऐसे में उन्हें अभी सोलंगनाला स्नो प्वाइंट एरिया की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। बर्फ को निहारने के लिए वह काफी उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में भी काफी अधिक बर्फ है, जिस कारण से उन्हें रोका गया है। शनिवार को अगर मौसम साफ रहा तो ही यहां सैलानियों को इस ओर जाने दिया जाएगा। फिल्हाल सैलानी यहां पैदल की स्नो वाले एरिया में जाकर बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं। गौर रहे कि सैलानी भी इस बार वाइट क्रिसमस बनाने को लेकर भारी संख्या में मनाली का रुख कर रहे हैं। यहां क्रिसमस में भी ताजा हिमपात मनाली में हो। इसे लेकर सैलानी मनाली आने को लेकर काफी उत्सुक हैं। मनाली के अधिकतर होटलों में बुकिंग हो चुकी है। 22 दिसंबर के बाद से यहां मनाली लगभग पैक ही बताई जा रही है। इन दिनों भी सैलानियों की संख्या मनाली में काफी है। जहां पर शाम ढलते ही मनाली माल रोड भी सैलानियों से गुलजार है।