डीबीएस में आंतरिक परीक्षाओं को लेकर धरना जारी

देहरादून। डीबीएस पीजी कलेज में छात्रसंघ का आंतरिक परीक्षाओं को लेकर चल रहा विरोध सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान अध्यक्ष योगेश घाघट नेे कहा कि छात्रसंघ कलेज में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्घ है। छात्रसंघ ने पिछले दिनों ज्ञापन के माध्यम से छात्रों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया था लेकिन, कलेज प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रसंघ को आंतरिक परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया था। छात्रों ने प्राचार्य के समक्ष असस्मेंट लगाए जाने की मांग रखी थी, जिसपर प्राचार्य ने गुणवत्ता का हवाला देते हुए अनसुना कर दिया। छात्रसंघ ने कुल 30 अंकों में से 15 अंक की आंतरिक परीक्षा और 15 अंक का असस्मेंट लगाने का प्रस्ताव रखा, इसे भी प्राचार्य ने खारिज कर दिया। जबकि, कलेज के छात्र-छात्राएं इसके पक्ष में थे। प्रदेश के कई कलेजों में जबकि अस्मेंट की प्रणाली लागू है तो क्या इन महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य अपनी हठधर्मिता छोड़ें, अन्यथा छात्रसंघ आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कलेज प्रशासन की होगी।