देहरादून : उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पहुंचे स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी

देहरादून। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंच गए। इस बार समारोह की खासियत यह रही कि छात्रों ने जहां सफेद कुर्ता पजामा व भगवा पटका पहना, वहीं छात्राओं का ड्रेस कोड साड़ी रहा।
उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। उप राष्ट्रपति के साथ ही समारोह में राज्यपाल डॉ केके पाल, सीएम त्रिवेंद्र रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद हैं। उप राष्ट्रपति करीब डेढ़ घंटे तक देहरादून में रहेंगे।
समारोह में वह यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के छह टॉपरों को सम्मानित कर 802 छात्रों को डिग्री का वितरण भी किया जाएगा। 313 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पीएसी की ड्यूटी भी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *