राणा पर हमला करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग

देहरादून। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर से भेंटकर थाना पटेलनगर के अंतर्गत चंद्रमणि के पास असमाजिक तत्वों द्वारा नौजवान सभा के नेता अरविन्द राणा पर जानलेवा हमला करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग की। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि घटना की लिखित शिकायत रिपोर्टिंग चौकी में तत्काल करा दी गयी है तथा गम्भीर हालत को देखते हुए राणा को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि हमलावारों प्रमुख रूप से संजू रावत, कालू रावत समेत 10-15 लोग शामिल हैं। एस$पी$ सिटी ने प्रभारी निरीक्षक थाना पटेल नगर को रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराधियो की गिफ्तारी करने के निर्देश दिए प्रतिनिधिमंडल में पार्टी जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,पार्टी सचिव मंडल के अनंत आकाश,डी$ए$वी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज,सीटू उपाध्यक्ष शेर सिंह राणा,नौजवन सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक भंडारी ,अध्यक्ष गगन गर्ग ,मिथलेश एस$एफ़$आई के प्रेदश सचिव देवेन्द्र सिंह रावल,हिमांशु चौहान ,सौरभ चौहान शेलेन्द्र परमार ,विपिन पवांर आदि मौजूद रहे।