अखाड़ा बाजार की मस्ज़िद को गिराने की देवभूमि जागरण मंच ने उठाई मांग

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू 1 दिसंबर। कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार में निर्मित मस्ज़िद को गिराए जाने को लेकर लोगों ने मांग उठाई है। देवभूमि जागरण मंच द्वारा कुल्लू के अखाड़ा बाजार में मस्जिद के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के संदर्भ में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जिसमें करीब 550 लोगों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।
मस्जिद निर्माण में अनियमितताएं,आम जनमानस को खतरा
मस्जिद निर्माण में आम जनमानस को खतरा है तथा इस पर कार्रवाई के लिए महामहिम राज्यपाल, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश, नगर नियोजन विभाग व उपायुक्त कुल्लू यूनुस को ज्ञापन भेजा गया है। मंच के अध्यक्ष राजन सूद का कहना है कि मस्जिद के निर्माण के समय मीनार की ऊंचाई बहुत अधिक है तथा किसी बिना मजबूत आधार के है। कुल्लू भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है तथा प्राकृतिक आपदा के दौरान इन मीनारों का ढहना तय है। अखाड़ा बजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है तथा जानमाल के भारी नुकसान होने का अंदेशा है। मंच ने कहा कि इससे पहले सैंकड़ों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठें इस महत्त्वपूर्ण विषय पर उचित कार्रवाई की जाए। भवन निर्माण के नक्शे का जिम्मा शहर के नगर परिषद का सौंपा गया है। गुरुवार को देवभूमि जागरण मंच के सदस्य नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर से मिले और मस्जिद निर्माण में बरती गई अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग उठाई।