देवता के बंजार आगमन पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत

कमलेश वर्मा(परी),15 दिसंबर। बंजार उपमंडल के अंर्तगत मशियार पंचायत के गांव घलियाड़-बठाहड़ अराध्य देवता विष्णु नारायण बंजार के गांव छेत में भक्त के बुुलावे पर पहुचे हैं। गौरतलव है कि देवता विष्णु नारायण घलियाड़ कई वर्षो के पश्चात किसी के बुलावे पर बंजार के गांव शुक्रवार को यहां पहुंचे। देवता के आगमन में गुशैणी ,गहीधार ,खुंदन व बंजार बाजार में देवता के साथ आए हारियान देवलूओं के लिए हलवे व चाय का प्रबंध भक्तों द्वारा किया गया। देवता के पुजारी भेदी राम,पूर्व पुजारी चुनी लाल, कारदार डूर सिंह ,पूर्व कारदार धनेश्वर ठाकुर, चेत राम,मेहता जुडू ,खेवा राम आदि ने बताया कि देवता भक्त के बुलावे पर 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बंजार के गांव छेत आए हैं। यात्रा के दौरान जगह जगह पर देवता के अगामन पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गौरतलव है कि बंजार देवभूमि कुल्लू के देवालयों में आगामी दो माह तक अब सनाटा पसर जाएगा। यही नहीं शुभ कार्यो पर भी पाबंदी लग जाएगी जिला के सैंकड़ों देवी देवता स्वर्ग प्रवास पर चले गए हैं। ये देवी देवता राजा इंद्र के दरबार में क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंत्रणा करेगे। प्रमुख देवता जहां करीव दो माह बाद अपने क्षेत्र को लौटेगें ,वही कुछ अन्य देवता एक माह बाद स्वर्ग से वापिस लौंट आएंगे । लिहाजा इस दौरान जिला कुल्लू के कई खंडों में शादी विवाह व अन्य शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। कहा जाता है कि देवता आगामी माह तक देव राज इन्द्र के साथ मंत्रणा करते हैं और अपने अपने क्षेत्र क खुशहाली च समृद्धि के लिए शक्ति ग्रहण कर के क्षेत्र के लागों को वरदान और आशीर्वाद देगें। हर वर्ष पौष मास के शुरू होते ही जिला कुल्लू जिला के सभी उपमंडलों के दर्जनों देवी देवताओं को लाल वस्त्रों से ढक दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *