-ओबीसी का जाली प्रमाण पत्र लेकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त
45 लाख 68 हजार, 376 रुपए की राशि को ब्याज सहित वसूलने के भी दिए आदेश
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 01 दिसंबर। शिक्षा विभाग में जाली प्रमाणपत्र देकर नोकरी हथियाने एक मामला सामने आया है। इस मामले में ओबीसी का जाली प्रमाणपत्र देकर नोकरी पाने वाली शिक्षका को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया गया है और साथ में वेतन के रूप में विभाग की ओर से महिला शिक्षिका को दी गई राशि 45 लाख 68 हजार 376 रुपए की भी 9 प्रतिशत ब्याज सहित रिकवरी करने के आदेश जारी किए हैं। उप शिक्षा निदेशक एलीमेंटरी कुलवंत सिंह पठानिया ने अध्यापिका के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है। 45 लाख 68 हजार, 376 रुपए नौ प्रतिशत ब्याज सहित वसूलने के भी आदेश उप निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षिका ने जो नौकरी पाने के लिए ओबीसी का प्रमाण पत्र पेश किया था, वह जाली था और इस प्रमाण पत्र को सब मैजिस्ट्रेट गोहर ने 7 जुलाई, 2017 को कैंसल करने के भी ओदश दिए थे।उप शिक्षा निदेश एलीमेंटरी जिला कुल्लू कुलवंत सिंह पठानिया ने बताया कि शिक्षिका रेखा देवी को सेवाओं से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं और साथ में 45 लाख 68 हजार, 376 रुपए की राशि को 9 प्रतिशत ब्याज सहित वसूलने के भी आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने पर शिक्षिका के खिलाफ अब उप निदेशक ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। गौर रहे कि ढालपुर स्कूल में पीईटी पद पर कार्यरत शिक्षिका रेखा देवी ने 25 मई 2002 को गोहर तहसील से अपना ओबीसी का प्रमाण पत्र बनाया है, उसके बाद इस जाली ओबीसी के प्रमाण पत्र को शिक्षा विभाग में पेश कर नौकरी हथियाई थी।