जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने लगाई निष्कासन की मोहर

-विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी परस राम के खिलाफ आनी में किया काम
– विधायक खूबराम के निष्कासन का प्रस्ताव भी भेजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 02 दिसंबर। जिला कुल्लू जिला आनी विस क्षेत्र के 5 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने आनी ब्लॉक व निरमंड ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निष्कासन के लिए भेजे गए नामों पर मोहर लगा दी है।
जिला कांग्रेस ने आनी विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के आनी ब्लॉक व निरमंड ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निष्कासन के लिए भेजे गए नाम पर जिला कांग्रेस ने भी मोहर लगा दी है। जि़ला कांग्रेस के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए 5 कार्यकर्ता बन्सी लाल, सतपाल, वर्तमान में एपीएमसी कुल्लू व लाहुल के चेयरमेन यूपेंद्र कान्त मिश्रा, कुलवन्त कश्यप, सतपाल को साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है। वहीं, आनी के विधायक खूब राम आनंद को भी पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को छ: साल के लिए निष्कासन के लिए सिफारिश भेजी गई है। जि़ला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले ब्लॉक स्तर पर इनके निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध बयानबाजी करने का आरोप लगा था। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने जो प्रस्ताव प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी व निरमंड ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम के विरूद्ध काम करने वाले नेताओं के खिलाफ भेजा था उन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई की है। जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि पार्टी विरोधी काम करने वाले पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू छ: वर्ष के लिए तुरंत प्रभाव से निष्कासित करती है। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने वर्तमान विधायक खूब राम आनंद को भी पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को छ: साल के लिए निष्कासन करने के लिए सिफारिश की है। पूर्व विधायक खूब राम पर यह आरोप लगे हैं कि उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया है और आनी में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम न करके दूसरे दलों के प्रत्याशियों का साथ दिया है। गौर रहे कि आनी विधानसभा क्षेत्र में सीटिंग एमएलए खूब राम का टिकट कट गया था जिस कारण खूब राम पार्टी से निराश चल रहे थे। इसके बाद आनी में कांग्रेस पार्टी ने बंसी लाल को टिकट दिया लेकिन बाद में बंसी लाल का टिकट काट कर परस राम को चुनावी मैदान में उतारा था। बंसी लाल विपणन समीति के चेयरमेन यूपेंद्र कांत मिश्रा के खासमखास माने जाते थे। बताया जा रहा है कि टिकट काटने के बाद बंसी लाल ने जहां पार्टी विरोधी कार्य किया वहीं, उपेंद्र कांत मिश्रा ने भी अपने प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया। इसी के साथ सतपाल, कुलवंत कश्यप व सतपाल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जमकर काम किया।
बॉक्स
किस-किस कांग्रेस नेता को दिखाया गया पार्टी से बाहर का रास्ता
जिन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें बंसी लाल पुत्र चमारू राम गांव टोगी डाकघर ढैर तहसील आनी जिला कुल्लू, सतपाल पुत्र श्याम दास गांव रछोग डाकघर कंडागई तहसील आनी जिला कुल्लू, युपेंद्र कांत मिश्रा पुत्र लोकनाथ गांव सिरकोटी डाकघर निरमंड जिला कुल्लू, कुलवंत कश्यप पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप गांव व डाकघर निरमंड जिला कुल्लू, सतपाल पुत्र चैन राम गांव काहवी डाकघर ओलवा तहसील आनी जिला कुल्लू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *