दिव्यांगों को मिलेगा सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक नया शासनादेश जारी कर दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। अबतक उन्हें सरकारी विभागों में 3 प्रतिशत का ही आरक्षण मिलता था लेकिन अब सरकार इसे बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है।त्रिवेंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अधिक से अधिक दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह सुविधा कम देखने वालों, पैरों तथा हाथों से लाचार सहित दूसरे दिव्यांगों को मिलेगी। बीजेपी सरकार ने अपने घोषणापत्र में चुनावों के समय इस बात का भी जिक्र भी किया था जिसके बाद कल प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने यह शासनादेश जारी किया है।वहीं, प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों के हित में जो ये फैसला लिया है वह काफी सराहनीय है। सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही दिव्यांगों की एक श्रेणी और बढ़ाते हुए उसे भी आरक्षण के दायरे में शामिल किया गया है।बता दें, अभीतक राज्य में दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा था जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर चार कर दिया है। वहीं सरकार के इस फैसले से सभी दिव्यांगों के खुशी से चेहरे खिल गए हैं।