श्राद्ध में ऐसे करें गणपति जी की पूजा, दूर होंगे संकट

28 सितंबर शुक्रवार यानी आज के दिन पितृ पक्ष की चतुर्थी का श्राद्ध है. श्राद्ध की चतुर्थी का व्रत रखने पर पितृ सुख-शान्ति, धन और समृद्धि के लिए आशीर्वाद देते हैं. इस दिन गणपति जी की पूजा करने का खास महत्व होता है.

गणेश जी की पूजा कैसे करें-

– सफ़ेद गणेश जी को सफ़ेद चंदन लगाएं और ज्यादा सफ़ेद बना लें.

– श्वेत वस्त्र धारण करा कर उन्हें घर के अंदर स्थापित कर दें.

– लाल सिंदूर से उनके दोनों तरफ स्वस्तिक बना दें.

– दो-दो खड़ी रेखाओं से दोनों तरफ से घेर दें.

– दोनों तरफ ऋद्धि-सिद्धि लिख दें, क्योंकि ये दोनों उनकी पत्नी हैं.

– लाल फूल चढ़ाएं, पीले फूल की माला पहनाएं.

– 21 लड्डू का भोग लगाएं, चार केले चढ़ाएं और जल छिड़कें.

– पान, सुपारी, लौंग और इलायची चढ़ाएं.

– घी के दीपक, कपूर और चन्दन अगरबत्ती से आरती करें.

– ॐ गणेशायें नमः का जाप करें.

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे गणेश जी-

– गणेश जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं.

– पान सुपारी, पीली मिटटी, हल्दी की गांठ और एक पीतल का त्रिशूल चढ़ा दें.

– रोज घी के दीपक और गूगल धूप से आरती कर ज्योत पूरे घर में घुमाएं.

किसी नज़र दोष लगता हो या वास्तु दोष को भी दूर करेंगे गणेश जी-

– गणेश जी नज़र दोष और वास्तु दोष को दूर करते हैं.

– गणेश जी को मुख्य द्वार पर स्थापित करें.

– गणेश जी को रोज एक लड्डू का भोग लगाएं.

– एक लाल फूल चढ़ाएं, कपूर की आरती करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *