21-22 नवबंर को भुंतर में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

कमलेश वर्मा (परी),
कुल्लू, 20 नवबंर। भुंतर-मनीकरण सड़क पर बने भुंतर पुल के मरम्मत कार्य के चलते इस पुल से होते हुए गुजर रही पेयजल पाइप लाइन को भी बदला जा रहा है। जिसके चलते 21 व 22 नवंबर को भुंतर शहर के लिए पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 नवंबर को प्रातःकाल की पेयजल आपूर्ति के बाद इस पाइप लाइन को बदला जाएगा। आईपीएच मंडल के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने यह जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *