लो ब्लड प्रेशर के चलते एनडी तिवारी की फिर बिगड़ी तबीयत

हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को 20 सितंबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज एक बार फिर से है करीब 5 बजे अचानक से उनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक गिर गया जिसके बाद फिर से उन्हें तत्काल आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।वहीं आपको बता दें, उतर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है जिसकी वजह से कभी उन्हें जनरल वॉर्ड में तो कहीं आइसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके बाद आज फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हालत को देखते हुए आइसीयू में भर्ती किया गया है।एनडी तिवारी के कैंप कार्यालय की जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी डॉ उज्ज्वला तिवारी व पुत्र रोहित शेखर तिवारी को डॉक्टरों ने यह सूचना दी थी कि उनती हालत बिगड़ गई है और उन्हें फिर से आइसीयू में Life Support पर रखने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। जिसके बाद फिलहाल उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया है।उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने उनकी तबीयत को देखते हुए आइसीयू में शिफ्ट कर दिया है। अस्पताल में उनकी पत्नी और बेटा रोहित शेखर मौजूद है। फिलहाल अभीतक उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *