धुंध के कारण यमुना में जा गिरी कार, 2 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में धुंध और अंधेरे के कारण चालक के कथित तौर मोड़ नहीं देख पाने के कारण कार यमुना नदी में जा गिरी। कार में सवार 5 युवक जगतपुरी गांव के पास यमुना नदी के किनारे पहुंचे और कार सड़क से हटकर नदी में गिर गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना तिमारपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास यमुना पुश्ते की है। जहां भारी कोहरे के कारण बीती रात कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कल देर रात दो बजे उस समय हुआ जब वे यमुना खादर इलाके में श्याम घाट से एक पार्टी से लौट रहे थे।यमुना पुश्ते पर बैरिकेट नहीं थे और कार भटककर सीधे यमुना में जा गिरी। मरे हुए युवकों की पहचान दीपक जांगीड़(23) और कृष्ण यादव(22) नाम से हुई है। उनके दोस्त दीपक, आनंद और अशोक को चोटें आयी और वे घायल हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दिल्ली में बीते दिन दिनों से जहरीली हवा का कहर जारी है इसी वजह से तमाम एजेंसियां प्रदूषण को कम करने के सभी उपायों पर चर्चा कर रही हैं. साथ ही इसे कम करने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *