दुर्गा वाहिनी ने फूंका पदमावती फिल्म का पुतला

देहरादून। दुर्गा वाहिनी ने पदमावती के सम्मान में फिल्म पदमावती का विरोध जताते हुए पुतला फूंका। इस दौरान लैन्सडाउन चौक पर पुतला फूंकते हुए भावना शर्मा ने कहा कि संजय लीला भंसाली के निर्देशित फिल्म पदमावती के वीर चरित्र का अपमान और हमारे गौरव शाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से रानी पदमावती के चरित्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड के किसी भी सिनेमाघर में पदमावती फिल्म वाली तो प्रशासन और सिनेमा घर मलिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस दौरान गीता, रानी विजयलक्ष्मी , चन्दावेदी, गीतांजलि, आशा सेमवाल समेत कई लोग मौजूद थे।