एनजीटी के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें अधिकारी….यूनुस
-कहा: पर्यटन सीजन में रोहतांग में चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें
-उपायुक्त कुल्लू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी जानकारी
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,29 नवबंर। कुल्लू-मनाली व रोहतांग के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी द्वारा दिए गए आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएं। यह बात उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने एनजीटी के आदेशों की अनुपालना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन में रोहतांग के लिए इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को इन बसों की आॅनलाइन बुकिंग के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग के अधिकारियों से कहा कि वे ईको फ्रैंडली मार्केट, बैरियर और अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। बैठक में एनजीटी से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मुददों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एडीसी राकेश शर्मा, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन, डीएफओ डा. नीरज चडढा, डीएसपी मनाली पुनीत रघु और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।