त्रिलोकीनाथ जंगल में पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा भेड़पालक, मौत
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 07 दिसंबर।ज़िला लाहुल स्पीति के त्रिलोकीनाथ के पास जंगल में भेड़ो को चरा रहा भेड़ पालक खाई से गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी गांव का रहने वाला सूरदास सुपुत्र शिव राम (41) अपनी भेड़ो को गांव के साथ लगते जंगल मे चरा रहा था। जब वह अपनी भेड़ो को किनारे की ओर लेकर आ रहा था तो उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गहरी खाई में जा गिरा। अन्य भेड़ पालकों ने उसे खाई से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। वही, सूचना मिलते ही पुलिस दल मोके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं, एसपी लाहुल स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।