कुल्लू ज़िला में 6 से 30 दिसंबर तक लगेंगे परिवार नियोजन शिविर…डॉ. सुशील

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 29 नवबंर।स्वास्थ्य विभाग दिसंबर में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की टीम 6 दिसंबर को नागरिक अस्पताल बंजार में, 8 को सैंज, 22 को गड़सा और 30 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायसन में परिवार नियोजन के आपरेशन करेगी। इसके अलावा जोनल अस्पताल मंडी की टीम 13 दिसंबर को नागरिक अस्पताल मनाली में, 15 को जरी, 18 को बंजार और 20 दिसंबर को सैंज में परिवार नियोजन के आपरेशन करेगी। नागरिक अस्पताल रामपुर की टीम 28 दिसंबर को नागरिक अस्पताल आनी में और 29 दिसंबर को निरमंड में परिवार नियोजन शिविर लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *