मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून। कैंट के जैंतनवाला घंघोड़ा में दोपहर एक मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण घर में शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
कैंट के जैंतनवाला घंघोड़ा नई बस्ती में लक्ष्मी देवी का मकान है। दोपहर करीब 12 बजे घर के एक कोने से आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते विकराल हो गईं और पूरे घर में फैल गईं।
लक्ष्मी देवी व आसपास के लोग मकान से लपटें उठती देख आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई। लेकिन, जब तक दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचती लोगों ने आग बुझा दी थी।
लक्ष्मी देवी के मुताबिक घर में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर आदि सब जलकर राख हो गए हैं। मौके पर पहुंची उप प्रधान दुर्गा राई, कमला थापा, राजू, विमल, नीरू देवी, सरला ने प्रशासन से प्रभावित परिवार के लिए सहायता देने की मांग की।