दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, 1 की मौत

नई दिल्‍ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर ये फायरिंग आपसी गैंगवार के चलते बताई जा रही है।
अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चला कि आरोपी व्यक्ति ने गोली क्यों चलाई लेकिन जिस तरह कोर्ट परिसर में सरेआम गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।आपको बता दें कि इसी साल 29 अप्रैल को रोहिणी कोर्ट में शूटआउट में एक शख्स की मौत हो गई थी और इस वारदात में भी पुलिस ने हमलावर को मौके पकड़ लिया गया था। ये मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *