लोक नायक थे स्व. इंदिरा एवम पटेल: चौहान

देहरादून। महानगर कांग्रेस द्वारा इंदिरा जी के बलिदान दिवस एवम सरदार बल्लभ पटेल के जन्मदिवस पर कनक सिनेमा चौक पर महानगर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए उसके बाद रैली निकाल कर कांग्रेस भवन तक आये। और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि इंदिरा जी ने भारत की पहचान विश्व पटल पर ख्याति दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश को सांप्रदायिक ताकतों से खतरा पैदा हो गया है जो देश को धर्म जाति के नाम पर राजनीतिक स्वार्थो को लेकर बाँटना चाहते है।आज हम इंदिरा जी की शताब्दी वर्ष मना रहे है इस पर उनके विचारों उनके द्वारा समाज देश के लिये दिए गए योगदान को उनकी स्मृति को आम जन तक पहुचाना है। भारत के प्रथम गृह मंत्री स्व बल्लभ भाई पटेल ने आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी एवम जवाहर लाल नेहरू के साथ आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वो काफी लोकप्रिय थे उनके द्वारा बनाई गई नीति उनके द्वारा किये गए कार्यो से उन्हें सरदार पटेल के नाम से ख्याति मिली। इस अवसर पर विपुल नोटियाल, व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष पंकज मेसोन, महेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष दीप चौहान, विजय गुप्ता, मुकेश चौहान, राजेश चमोली, दीप चौहान, संजय शर्मा, मनोज कुमार, संजय उनियाल, चन्दन, सुशील बगासी, प्रदीप कोठियाल, सुरेंद्र सूरी, राम सिंह बिष्ट, सुनील बांगा, आशा राम रतूड़ी, आदर्श, मनमीत सिंह, बिजेंद्र तोमर, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *