भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश जोशी का निधन

चमोली। भाजपा नेता तथा पूर्व जिला महामंत्री दिनेश जोशी के आकस्मिक निधन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। साथ ही इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया।जानकारी के मुताबिक, दिनेश जोशी लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। जिसकी वजह से उनका इलाज बैंगलोर के किसी अस्पताल में चल रहा था। वहीं आज अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कल उनके शव को बैंगलोर से विमान द्वारा दिल्ली लाया जाएगा। वहीं कल दोपहर बाद धर्मनगरी में उनका अंतिम संस्कार होगा।वहीं, दिनेश जोशी के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, वह चमोली जनपद के देवाल विकासखंड से राज्य की सेवा निरतंर रूप से करते आ रहे थे। दिनेश जोशी की मृत्यु पर चमोली के भाजपा अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, आदि ने उनकी मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *