मौसम साफ रहने तक कुल्लू से केलांग और केलांग से कुल्लू आएगी एचआरटीसी की बस

जनजातीय क्षेत्रों के लोग उठा सकेंगे अभी बस की सुविधा
कमलेश वर्मा(परी)
लाहुल स्पीति, 30 नवबंर।जनजातीय क्षेत्र ज़िला लाहुल स्पीति के लोगों को मौसम साफ होने तक हिमाचल परिवहन निगम सुविधा प्रदान करेगा। रोहतांग दर्रा पर मौसम साफ रहने के चलते अब लाहुल जाने वाले लोगो के लिए एक बार फिर से एचआरटीसी की बस सेवा बहाल की गई है।
01 दिसम्बर से लाहुल के कुल्लू और कुल्लू से लाहुल के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। 01 दिसम्बर को सुबह 7 बजे कुल्लू बस अड्डा से निगम की बस को केलांग के लिए रवाना किया जाएगा। वही, केलांग से कुल्लू के लिए निगम की बस सुबह 10 बजे रवाना की जाएगा। वही, बस सेवा के बहाल होने से लाहौल के लोगो ने राहत महसूस की है। इससे पहले निगम ने बस सेवा को बंद कर दिया था। जिस कारण लोगो को टैक्सी में ज्यादा किराया देकर लाहौल पहुंचना पड़ रहा था। वही, गत दिनों जब निगम ने अपनी बसों को रोहतांग दर्रा से होकर कुल्लू पहुंचाया था तो लोगो ने मांग की थी कि मौसम साफ होने तक लोगो को बस सुविधा मुहैया करवाई जाए। लोगो की मांग को देखते हुए निगम ने प्रशासन के समक्ष इस मामले को रखा था और मौसम साफ रहने तक बस को चलाने बारे वीरवार को प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए । वही, बीते साल भी 28 दिसम्बर तक निगम ने रोहतांग दर्रा होते बस सेवा को बहाल रखा था। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चन्द मनेपा ने बताया कि मौसम साफ होने तक बस सेवा को बहाल ही रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *