कार्तिक पूर्णिमा में करें गंगा स्नान, मिलती है पापों से मुक्ति

जैसे कि सबको पता है कार्तिक मास का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। शास्त्रों में तो इसे पुण्य प्राप्ति का महीना कहा गया है। इस महीने में गंगा स्नान और दीपदान का भी अधिक महत्व रहता है। पूरे महीने गंगा घाट पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इसके अंतिम दिन तो श्रृदालु की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि मान्यता है इस दिन गंगा में स्नान करने से जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष और हिंदू शास्त्रों के मुताबिक इस दिन की गई पूजा से सभी दुख दूर होने के साथ धन-संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं। तो अगर आप भी किसी तरह की पैसों की तंगी से जुझ रहे हैं तो इस दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं जिससे आप अपनी हर परेशानी दूर कर सकते हैं। आइए जानते है ऐसे ही कुछ आसान उपाय-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपवास रखने से हज़ार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है।

इस खास दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य भगवान को जल के साथ इस जल में चावल और लाल फूल भी डालें और फिर अर्घ्य दें। ऐसा करने से भी आपको देरों लाभ मिल सकते हैं।

पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी ज़रूरतमंद को दान करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन शाम को आप तुलसी के पास दीपक जलाकर उसके चारों तरफ परिक्रमा करें।

अगर हो सके तो इस दिन घर में सत्यनारायण की कथा अवश्य करवाएं। भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *