३ नवम्बर से लगेगा गढ कौथिग मेला

देहरादून। गढवाल भ्रातृ मंडल संस्था के तत्वावधान में उत्तराखंड स्थापना दिवस की 17 वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय 17 वें गढ कौथिंग मेले एंव युवोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिपलेश्वर मंदिर बैल रोड क्लेमेंटटाउन के प्रांगण में धूमधाम से मनाने जा रही है। यह जानकारी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष रघुनन्दन सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि यह मेला क्षेत्र में बहुत प्रचलित है। इस मेले में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के संस्कृति भाषा एंव पहनावे के सरंक्षण संबधी सांस्कृतिक कार्यक्र म प्रसतुत किये जाएगे। जिसमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक ्रम, संस्था की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, निशुल्क चिकित्सा शिविर, पहाड़ी अनाजों के खान पान तथा लघु एंव कुटीर उद्योगों के स्टाल एंव गढ़ भोज और युवाओं हेतु स्वरोजगार संबधी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रसिद्व सांसकृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले का आकर्षण गढ़वाली ढोल- दमो, मशकबाजा और गढ़वाल राइफल बैड की धुन होगी। 3 नवम्बर से शुरू होने वाले इस कार्यक्र म का शुभांरभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्र म का शुंभारभ करेगे। इसके साथ ही विरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजेन्द्र रावत, हरक सिंह रावत, उमेश अग्रवाल, भी मौजूद रहेगे।