छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर। रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र में एक किशोरी ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। इस घटना के परिवार के सभी लोग सकते में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक रमपुरा निवासी मनमोहन सिंह की 14 साल की बेटी रिंकी कक्षा सात की छात्रा थी। गत रात वह अपने कमरे में थी। इसी बीच रिंकी का भाई घर पहुंचा और काफी देर तक जब रिंकी खाना लेकर नही आई तो वह उसके कमरे की तरफ गया तो दरवाजा बंद मिला। इस पर रिंकी के भाई सीताराम ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। भीतर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। रिंकी पंखे के सहारे फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *